निकाह के छुआरे बांटने को लेकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में चार लोग घायल
अमरोहा, अप्रैल 1 -- जोया। निकाह के बाद छुआरे बांटने के दौरान हुई छीनाझपटी विवाद में बदल गई। झगड़े के बीच देखते ही देखते लाठी-डंडे चल पड़े। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात को संभाला। घायलों को जोया सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज में मंगलवार शाम की है। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव धकतोड़ा निवासी नजरे आलम पुत्र सत्तार की बारात मंगलवार दोपहर गांव अशरफपुर फैजगंज आई थी। यहां रहने वाले मारूफ की बेटी के साथ निकाह हुआ। निकाह के बाद छुआरे बांटने की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान छुआरा बांटते समय छीनाझपटी का माहौल बन गया। इसके बाद देखते ही देखते यह माहौल लाठी-डंडों के साथ झगड़े में बदल गया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.