निकाह के चार महीने बाद पत्नी की पीटकर हत्या, भाई ने बताया इस बात से खुश नहीं थे ससुराल वाले
हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 4 -- यूपी के बुलंदशहर में नरौरा क्षेत्र के ग्राम पिलखना में निकाह के चार माह बाद दहेज के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी पति और ससुराल वाले फरार हैं। ग्राम पिलखना में फईमुद्दीन और खुशबू दोनों का दूसरा निकाह था। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पति अकसर दहेज की मांग को लेकर पत्नी के झगड़ा करता था। शुक्रवार को भी हुए झगड़े के बाद फईमुद्दीन ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने खुशबू के मायके मोहल्ला फिरोज नगर, लिसाड़ी गेट मेरठ में सूचना दी। पुलिस को भी हत्या की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खुशबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई सद्दाम आलम ने दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.