निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जून 14 -- जलालाबाद। शादी और निकाह का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को जलालाबाद पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रुआबशेर उर्फ राहुल पुत्र मुरादशेर निवासी मोहल्ला दलमीर खां, इमादपुर थमरई थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी ने आधार कार्ड में उम्र बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और निकाहनामा बनवाया। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पीड़िता ने दी तहरीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.