बागपत, सितम्बर 1 -- बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पड़ोसी युवक पर निकाह का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म करने और जबरन कई बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला का आरोप है कि पति की ट्रेन हादसे में मौत के बाद आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और निकाह का भरोसा देकर उसका शोषण करता रहा। महिला के अनुसार आरोपी लगातार निकाह करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी उसने निकाह नहीं किया। महिला ने जब आरोपी पर निकाह के लिए दबाव बनाया तो उसने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद न्याय नहीं मिलने पर उसने एडीजी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने...