निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म,गर्भपात कराया
लखनऊ, सितम्बर 25 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में युवती ने दूसरे समुदाय के एक युवक पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। साथ ही करीब पौने दो लाख रुपए, सोने की चेन और अंगूठी ले ली। पुलिस ने पीड़िता का मुकदमा तब दर्ज कर आरोपी आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। सुशांत गोल्फ सिटी अहिमामऊ निवासी पीड़िता के मुताबिक एक जनवरी 2025 को उसकी मुलाकात बहराइच के नगर कोतवाली नाजीरपुरा सौमया मल मसाला रोड निवासी इजाजुद्दीन के बेटे आतिफ खान से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आतिफ ने उससे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। छह माह पहले आरोपी आतिफ ने साथ रहने की जिद करनी शुरू कर दी। फिर दबाव बनाकर आरोपी आतिफ अहिमामऊ में ही पीड़ित के घर के पास रहने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.