पीलीभीत, मई 3 -- रास्ते के निकास को लेकर पिता पुत्र ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद घरेलू सामान तोड़ डाला। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना माधोटांडा के गांव रंपुरा फकीरे की रहने वाली गंगादेई पत्नी ख्यालीराम 21 अप्रैल को घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। इस दौरान गांव के लक्ष्मण प्रसाद और उसके पिता लालाराम रास्ते के निकास को लेकर गंगादेई के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पिता पुत्र लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गए। इस पर गंगादेई अपने घर में घुस गईं। इस पर दोनों पिता पुत्र भी घर में घुस आए। दोनों ने महिला की पिटाई लगा दी। आरोप है इस दौरान उन्होंने घर में रखी चारपाई और अलमारी आदि सामान तोड़ दिया। पिटाई से महिला घायल हो गई। पति और मोहल्ले के लोगों ने गंगादेई को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर...