नई दिल्ली, जून 23 -- दो हफ्ते से ज्यादा के ठहराव के बाद मॉनसून एक बार फिर रफ्तार भरने लगा है। IMD के मुताबिक मध्य अरब सागर में मॉनसून आगे बढ़ा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के सोलापुर से आगे बढ़ते हुए मुंबई पहुंच गया है। तेलंगाना और ओडिशा के बचे हुए हिस्से को भी मॉनसूनवकवर कर रहा है। उधर छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और बिहार में मॉनसून की गति नजर आने लगी है। 23 जून को बिहार में मॉनसून मोतिहारी पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन गई हैं।यूपी कब पहुंच रहा है मॉनसून? मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में मॉनसून गुजरात, महाराष्ट्र के बचे हुए हिस्से और छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से को भी कवर कर सकता है। अगले तीन से चार दिन में मॉनसून उत्तर प्रदेश भी पहुंच सकता है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लू का कह...