बुलंदशहर, जनवरी 23 -- हनुमान टीला मार्ग पर बड़ी होली स्थित श्री महामाया राजराजेश्वरी 84 घंटे वाली मैया मंदिर पर बसंत पंचमी पर शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिसके बाद सुबह 11 बजे मंदिर से मैया की वसंत विहार यात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। यात्रा में माता रानी की पालकी को मूर्ति को फूलों और सुंदर पोशाक से सजाया गया। पालकी को श्रद्धालुओं ने कंधे पर लेकर भ्रमण कराया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी राम दिवाकर और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुधांशु दत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर कायस्थबाड़ा, हनुमान टीला, पुराना बाजार, जागेश्वर मंदिर होते हुए चौरासी घंटा मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बैंडबाजों की धुनों पर बज रहे भक्तीमय भजनों पर श्...