बिहारशरीफ, मार्च 11 -- निकाली गयी एड्स जागरूकता रैली, करायी गयी प्रतियोगिता फोटो 11 शेखपुरा 02 - सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत करते प्राचार्य मो. शहाब उद्दीन व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आरडी कॉलेज में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव और नियंत्रण के बारे में जानकारी देना था। रैली को कॉलेज के प्राचार्य मो. शहाब उद्दीन ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, एचआईवी की समय पर जांच कराने तथा भेदभाव से बचने का संदेश दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से एड्स की रोकथाम, जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तु...