रायबरेली, मई 25 -- सरेनी। सोमवार को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से प्रांत संयोजक अमित सिंह वत्स की अगुवाई में स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहीद स्मारक से गौतम चौराहा होते हुए सरेनी बाजार घूम कर फिर शहीद स्मारक वापस लौटी। यात्रा में वंदे मातरम व जय श्री राम के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने लोगों को स्वदेशी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...