निकाली गई कलश और पोथी यात्रा
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- गोला गोकर्णनाथ। मां नारायणी महोत्सव के अंतर्गत फूलबाबा आश्रम में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में कलश एवं पोथी यात्रा निकाली गई। कथावाचक अंजनीशरण महाराज की इस श्रीराम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, वहीं श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भक्ति भाव में डूबे नजर आए। डीजे, भजन कीर्तन और धार्मिक नारों के बीच निकली यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। यात्रा के बाद श्रद्धालु फूलबाबा आश्रम पहुंचे, जहां विधि विधान से पूजन अर्चन संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा इस अवसर पर विधायक अमन गिरि एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.