जमशेदपुर, फरवरी 22 -- टाटानगर और आदित्यपुर समेत चक्रधरपुर मंडल के ऐसे स्टेशनों पर तैनात रेल कर्मचारियों को मतदान के लिए छुट्टी मिलेगी, जहां सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है। इससे रेल कर्मचारी को ड्यूटी के अनुसार कुछ समय की छूट भी मिल सकती है ताकि ट्रेनों के परिचालान और यात्री सुविधा एवं सुरक्षा में दिक्कत नहीं हो। रेलवे बोर्ड की प्रावधान के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर मंडल से यह आदेश जारी हुआ है। इधर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला व्यवहार न्यायालय समेत राज्य सरकार के भी कार्यालय सोमवार को बंद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...