रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा द्वारा आयोजित निकाय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस जीत का जश्न मना रही है, वह असल में उसकी नैतिक हार है। राज्य की जनता ने भाजपा के सांप्रदायिक और जनविरोधी एजेंडे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि जब निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए हैं, तो भाजपा किस आधार पर निर्दलीय और जन-समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर जबरन अपना ठप्पा लगाने की कोशिश कर रही है। भाजपा हार के डर से इतनी घबरा गई है कि अब वह दूसरों की जीत को अपना बताने का प्रपंच रच रही है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा नेताओं द्वारा सूपड़ा साफ होने और ठगबंधन जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर कहा कि असल में ठग वह प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.