गिरडीह, जनवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 को तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 23 फरवरी को चुनाव व 27 फरवरी को मतों की गिनती के बाद परिणाम आएंगे। चुनाव को लेकर 29 जनवरी से 04 फरवरी तक नामांकन होगा। स्क्रूटनी 05 फरवरी, नाम वापसी 06 फरवरी को होगा। चुनाव चिह्न का आवंटन 07 फरवरी को किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव प्रेस वार्ता में दी। उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन दिनांक 28 जनवरी (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी से 04 फरवरी तक निर्धारित है। उपायुक्त ने आगे बताया कि मतदान 23 फरवरी को प्रातः 07: 00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक होगा। जबकि मतगणना...