पाकुड़, फरवरी 20 -- नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश-निकास द्वारों की स्थिति को देखा। टीम ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से अधिकारियों ने बाइक मार्च निकाला। यह मार्च शहर के बल्लभपुर, मालगोदाम रोड, इशाकपुर,बागानपाड़ा, धनुष पूजा,...