कोडरमा, जनवरी 29 -- झुमरीतिलैया, कोडरमा, हिटी। नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत पहले दिन नगर परिषद झुमरी तिलैया के लिए कोडरमा अंचल कार्यालय में नामांकन फार्म की बिक्री शुरू हुई। इसमें पहले दिन अध्यक्ष पद उम्मीदवार के लिए आठ फॉर्म बिके। वार्ड पार्षद के लिए 68 फार्म बिके। पहले दिन विलंब से फॉर्म मिलना शुरू हुई। करीब एक बजे से फॉर्म मिलने के कारण प्रखंड परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। नामांकन फॉर्म की बिक्री के लिए दो काउंटर बनाये गये थे। एक काउंटर में वार्ड एक से 14 तक के लिए जबकि दूसरे काउंटर में वार्ड 15 से 28 तक लिए फॉर्म की बिक्री की जा रही है। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म खरीदनेवालों में मनोज कुमार यादव, बीरेंद्र कुमार यादव, सुमन कुमार, राजेंद्र कुमार यादव, बीरेंद्र ...