गुमला, जनवरी 29 -- गुमला, संवाददाता । नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी प्रेरणा दीक्षित और एसपी हारिश बिन जमां ने केओ कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिस्पैच सेंटर,रिसीविंग सेंटर व स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। डीसी ने केंद्रों की भौतिक व्यवस्था,बिजली, पेयजल, साफ-सफाई,आवागमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध,पारदर्शी व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। इसके पश्चात डीसी ने पुराने एनआईसी भवन में सुरक्षित रखी गई मत पेटिकाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मत पेटिकाओं की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.