कोडरमा, फरवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासकर झारखंड के कोडरमा और बिहार के नवादा जिले की अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीमा क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और कागजातों की भी जांच की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन का विशेष फोकस शराब तस्करी और अवैध सामग्री के आवागमन को रोकने पर है। चुनाव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.