गोड्डा, जनवरी 28 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजलि यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 से संबंधित मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त के द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि अभ्यर्थी 29 जनवरी से 04 फरवरी सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी और नाम वापसी की तिथि 06 फरवरी है। प्रतीक आवंटन 07 फरवरी को किया जायेगा। जबकि मतदान 23 फरवरी 2026 सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा और मतगणना 27 फरवरी को होगी। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सिकटिया में मतगणना कार्य सम्पन्न कराई जायेगी। गोड्डा में 15 और महागमा में 5 अतिसंवेदनशील म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.