जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी रवि आनंद ने वरीय अधिकारियों संग विभिन्न कोषांगों सहित आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम पुराना आईटीडीए कार्यालय स्थित मतपत्र विखंडीकरण कार्यों का अवलोकन कर विखंडीकरण कार्य को सतर्कता एवं सूक्ष्मता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वहीं सामग्री एवं मतपेटिका सह मतपत्र कोषांग का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने दोनों निकायों के लिए अलग अलग मतदान केंद्रवार तैयार किए जा रहे सामग्रियों का आवोलकन किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को दिये जाने वाले विभिन्न ...