कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों निकायों में चुनाव के सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक का आगमन कोडरमा जिला में हो चुका है। निकाय चुनाव के दौरान निर्वाचन से संबंधित शिकायत, सूचना एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग स्तर तथा जिलास्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अतः कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तिलैया नगर परिषद, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र की आम जनता को सूचित किया जाता है कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा सुझाव हेतु संबंधित प्रेक्षकों एवं नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। प्रेक्षकों से मिलने का समय सोमवार से शनिवार, सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित...