कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही नगर परिषद और नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़ दिखी। चुनावी माहौल के बीच उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों को समय पर पूरा करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने हेतु उम्मीदवारों को होल्डिंग टैक्स, जलकर सहित अन्य करों का बकाया नहीं होने का प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को संपत्ति कर, जल एवं सीवरेज बिल, किराया तथा बिजली से संबंधित बकाया मुक्त होने का प्रमाण भी नगर निगम के विभिन्न विभागों से प्राप्त करना पड़ रहा है। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण उम्मीदवारो...