निकाय कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में उतरा एक्टू, सफाईकर्मी संघों ने भी बढ़ाया हाथ
भागलपुर, जुलाई 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निकाय कर्मियों की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) का भी पूर्ण समर्थन मिल गया है। ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने कर्मियों के साथ एकजुटता जताते हुए सरकार से उनकी मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की है।इधर, महादलित परिसंघ और नगर सफाई कर्मचारी संघ ने भी निगम कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए हाथ बढ़ाया है। उक्त संगठनों की ओर से नगर आयुक्त, प्रमंडलीय आयुक्त व जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कर्मियों की प्रमुख मांगों को रखा गया है। मुकेश मुक्त ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त नहीं कराई, तो ऐक्टू निकाय कर्मियों के साथ मिलकर इस आंदोलन को और उग्र रूप देगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: निगम कर्मियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.