रुडकी, फरवरी 25 -- नगर निगम में कूड़ा उठान और यूजर चार्ज वसूली के लिए निजी ठेके की तैयारी और नई व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले सैकड़ों सफाईकर्मियों और वाहन चालकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बुधवार को महासंघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मच्छी मोहल्ला चौक पर एकत्र हुए। यहां से संगठन के अध्यक्ष विनेश सौदाई के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी मेन बाजार और चौक बाजार होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...