जौनपुर, जून 10 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। पांच अगसत 2026 को जौनपुर नगर के मछलीशहर पड़ाव पर करंट लगने और नाले में बहने से हुई तीन लोगों की मौत की घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। अब ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए जिला प्रशासन ने बारिश से पहले ही सभी इंतजाम मुकम्मल करने का प्लान बनाया है। सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह काम को तय समय सीमा के भीतर पूरा करा लें। इसके साथ ही 12 निकायों में 31 अधिकारी और सहायक अधिकारी लगाकर इनके कार्यों का सत्यापन भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण कार्य बिजली के खंभों में करंट न आने पाए इसके लिए व्यवस्था करना है। इसके साथ ही कहीं भी तार टूटने या गिरने की स्थिति न रहे। नाले खुले न रहें, उन्हें समय रहत ढक दिया जाए। नालों की बारिश से पहले ठीक से साफ ...