निकायों में स्थापित होंगे 'श्रमिक सुविधा केंद्र'
बलिया, मई 14 -- बलिया, संवाददाता। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जिले के निकायों में 'डॉ. भीम राव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र' (लेबर फैसिलिटेशन सेंटर) स्थापित होंगे। श्रम विभाग की ओर से जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से लेबर अड्डों के आस-पास उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। भूमि उपलब्ध होने के साथ ही श्रम विभाग इन केंद्रों का निर्माण शुरू करा देगा। श्रम विभाग श्रमिक सुविधा केंद्रों का निर्माण ऐसे स्थान पर करायेगा जहां ग्रामीणांचल से आने वाले मजदूरों की आवाजाही सबसे अधिक होती है ताकि इन लेबर अड्डों पर काम की तलाश में आए मजदूरों को इधर-उधर भटकना न पड़े तथा उन्हें एक सुरक्षित और सुविधायुक्त ठिकाना मिल सके। विभाग श्रम सुविधा केंद्रों पर एक ही छत के नीचे कैंटीन, जिसमें सस्ते दरों पर स्वच्छ और पौष्टिक आहार तथा विश्राम गृह की सुविधा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.