चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार ने नगर निकायों में संचालित कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बीते वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक शासन से आवंटित बजट व कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि संचालित कार्यों को समय से पूरा कराया जाए।उन्होंने नगर निकायों के सभी ईओ को निर्देश दिए कि संचालित सभी योजनाओ को समय से पूर्ण कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि द्वितीय किस्त को प्राप्त करने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर पैरवी करते रहें। जिससे योजनाओ के तहत चल रहे विकास कार्यों को सुचारू रूप से पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने सभी निकायों में पिछले पांच वर्ष के भीतर 15 में वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, कान्हा गौशाला योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरीय...