गढ़वा, जनवरी 3 -- खूंटी, संवाददात। जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निकाय चुनाव, वीजी जी राम जी योजना तथा पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने झारखंड सरकार पर नगर निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाए रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं होने के कारण राज्य में विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और निकायों में जनप्रतिनिधि नहीं होने से अफसरशाही हावी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर एवं ईवीएम के माध्यम से कराए जाने चाहिए। मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस द्वारा जी राम जी योजना के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे तु...