निकायों को 16वें वित्त आयोग से पैसा लेने के लिए मिलेगा प्रशिक्षण
लखनऊ, सितम्बर 16 -- केंद्र सरकार 16वें वित्त आयोग से मिलने वाले अनुदान को लेने की प्रक्रिया के बारे में निकाय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाएगी।इसके लिए 18 सितंबर शुक्रवार को तीन चरणों में होने वाली ऑनलाइन कार्यशाला में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारियों को अनुदान के लिए जरूरी शर्तों, प्रक्रिया और तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों में प्रदेश के नगरीय निकायों को 33,500 करोड़ रुपये मिलने हैं। इससे नगरीय निकाय पानी, सफाई, कूड़ा प्रबंधन, नाली और दूसरी स्थानीय सुविधाएं विकसित करेंगे। अनुदान राशि पाने के लिए निकायों को पूरी प्रक्रिया आनलाइन करनी होगी।इसी प्रक्रिया को समझाने के लिए यह कार्यशाला हो रही है। इसका उद्देश्य निकायों को वित्त आयोग के अनुदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.