सहरसा, मार्च 26 -- महिषी। रामनवमी की पूर्व संध्या पर रामनवमी मेला समिति के तत्वावधान में भव्य रामरथ शोभा यात्रा निकाली गई। स्थानीय रामशाला से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ विधायक संजय कुमार सिंह, मुखिया सोनी कुमारी और सरपंच दुर्गा कुमारी ने किया। विधायक ने श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए सत्य और संस्कार के मार्ग पर चलने की अपील की। गाजे- बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा महिषी की विभिन्न सड़कों से होती सिद्धपीठ उग्रतारा स्थान पहुंची और फिर सतरवार तक गई। रथ पर सजे राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान बने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। करीब 500 से अधिक लोग भगवा झंडे के साथ शामिल हुए, वहीं दर्जनों वाहन भी जुलूस के साथ चले। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...