जहानाबाद, अप्रैल 3 -- किसानों को बीज उपलब्ध नहीं होने से परेशानी गरमा फसल के बीज के लिए 5693 किसानों ने किया है ऑनलाइन आवेदन अरवल, निज प्रतिनिधि। गरमा फसल की बुवाई का समय धीरे-धीरे निकलता जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा किसानों को अभी तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। गरमा फसल के बीज के लिए 5693 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन आज तक जिले में किसी फसल का एक छटाक बीज भी उपलब्ध नहीं है। जबकि गरमा फसल के बुवाई का अंतिम समय धीरे-धीरे करीब पहुंच रहा है। विभागीय आंकड़ा के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत मूंग का बीज 220 क्विंटल, उरद 25 क्विंटल, शंकर मक्का 10 क्विंटल, बेबी कॉर्न 2 क्विंटल तथा स्वीट कॉर्न बीज 50 किलो वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य के अनुकूल जिला वितरक द्वारा बिहार राज्य बीज निगम को रा...