जहानाबाद, जनवरी 21 -- रतनी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के सेसम्बा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन कुरहारी में कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिसमें विशेष रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई। इस दौरान लगभग 100 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मरीजों की जांच के बाद चिकित्सकों ने उनकी बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। शिविर में रक्तचाप, शुगर, सामान्य शारीरिक जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.