धनबाद, जून 8 -- लोहापट्टी पंचायत सचिवालय में रविवार को भुरूंगिया के दामोदरम अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन मुखिया सुनिता देवी, अस्पताल के चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह तथा चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के अंचल सचिव रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी, प्रेमचंद महतो, डॉ. धनंजय रजक, डॉ. श्वष्टि जायसवाल, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. मौजिबुल मल्लिक, डॉ. तौहिन चक्रवर्ती, सीनियर एएनएम कविता देशमुख, विश्वस्वरूप देशमुख, रीता कुमारी, पूजा साहु, सुमन कुमारी, संध्या कुमारी, कृष्णा...