बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बरौनी। बरौनी डेयरी रोड स्थित कलेक्शन सेंटर आरबी पैथ लैब में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले का संचालन डॉ.नितिन गौतम, डॉ. अजीत कुमार व डॉ. रुचि रानी के मार्गदर्शन में किया गया। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही, निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक जांच व स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी का लाभ उठाया। मौके पर मैनेजर आनंद कुमार, रवि कुमार, रजनीश कुमार, निशांत कुमार, सलाउद्दीन, राकेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...