बेगुसराय, मई 6 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के कोरजाना स्थित भुसारी कोल्ड स्टोरेज में नौ मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से किया जा रहा है। इसमें डॉ. सौरभ भारद्वाज द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच की जाएगी एवं परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान हर्निया, गॉलब्लैडर पथरी, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स तथा पेट संबंधी अन्य सर्जरी रोग की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ब्लड प्रेशर जांच, ⁠शुगर जांच, वजन जांच और पल्स रेट जांच विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा उचित जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...