रांची, जून 13 -- रांची। रोटरी क्लब और बहावलपुरी पंजाबी समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुरुनानक भवन और कृष्णा नगर कॉलोनी (रातू रोड) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक चलने वाले इस शिविर में लोगों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श और दवाइयां दी जाएंगी। यहां ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड ग्रुप की जांच के साथ आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। इच्छुक लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर सकेंगे, जिन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व रक्तदाता दिवस पर सीएचसी महेशपुर में रक्तदान शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...