धनबाद, मई 19 -- बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत डुमरा रीजनल अस्पताल की ओर से सोमवार को फुलारीटांड़ पंचायत सचिवालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें अस्पताल के सीएमओ डॉ बीके राम के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने ग्रामीण इलाकों से शिविर में आए महिला, पुरुष व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी। उन्होंने बताया कि शिविर में जांच के दौरान बीपी, मधुमेह, थाइराइड, सांस लेने में परेशानी, वायरल फीवर, खांसी, खून की कमी और सर्दी की शिकायत से जुड़े अधिकांश मरीज पाए गए। उन्होंने कहा कि हमारी टीम भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी आयोजन के लिए काम करती रहेगी। यह भी पढ़ें- निःशुल्क हेल्थ अवेयरनेस कैंप में पहुंच रहे मरीज मौके पर डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल के डॉ अनास, पंकज कुमार, मनोज कुमार, अनुपम, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा ...