मथुरा, नवम्बर 21 -- जस्टिस फॉर चिल्ड्रन स्ट्रीट स्कूल/जस्टिस फॉर चिल्ड्रन एंड विमेन सोसाइटी द्वारा संचालित सभी निःशुल्क शिक्षा केन्द्रों पर बाल अधिकार सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों, घुमंतु जातियों, अप्रवासी मजदूरों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना था। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के दौरान बच्चों के लिए विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। जिनमें चित्रकला, कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, खेलकूद, निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लाजपत नगर, गोपाल नगर, भीम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, पन्ना पोखर और वैष्णो देवी धाम कॉलोनी आदि केंद्रों पर वातावरण उत्सव जैसा रहा। कार्यक्रम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.