सिमडेगा, जुलाई 26 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। झालसा के निर्देश पर डालसा की सचिव मरियम हेमरोम ने जिले के विभिन्न लीगल एड क्लिनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोनमेंजरा, टूकुपानी, सिकरियाटांड़ तथा पाकरटांड़ स्थित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण वहां संचालित विधिक सहायता सेवाओं, अभिलेखों और जागरुकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सचिव ने क्लिनिकों में उपलब्ध रजिस्टर, आगंतुक पंजी, मामलों के निष्पादन की स्थिति तथा पीएलवी द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पीएलवी से क्षेत्र में चलाए जा रहे विधिक जागरुकता कार्यक्रमों, लाभुकों को दी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- Simdega News: निःशुल्क विधिक सहायता को ...