कौशाम्बी, अगस्त 23 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत रविवार को जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। महेवाघाट के संन्यासीपुर, महिला थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर चौराहा व मंझनपुर, कोखराज, चरवा और पश्चिम शरीरा में कार्यक्रम हुए। महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क तथा एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। साथ ही कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत, निराश्रित महिला पेंशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी व राष्ट्रीय पोषण मि...