आदित्यपुर, मार्च 22 -- आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में कांड्रा में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 मरीजों में 6 में मोतियाबिंद के रोग पाए गए। चयनित मोतियाबिंद रोगी का ऑपरेशन 25 मार्च को त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के डॉ. विवेक केडिया, अनिमा घोष, जेमा गोप एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गोपाल बर्मन, बसन्त राम देव, जितेन बर्मन, सूर्य प्रकाश, पीयूष आनन्द का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...