चंदौली, अप्रैल 24 -- दुलहीपुर। क्षेत्र के करवत एक लॉन में श्री सेवा सामाजिक संस्था के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था के संरक्षक एवं अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि सभी जरूरतमंद लोग को आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी मोबाइल नम्बर देना जरूरी है। ऑपरेशन स्थान-आर जे शंकर आई हॉस्पिटल, रिंग रोड फेज 1 माधोपुर वाराणसी है। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को वाहन से अस्तपताल ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...