मथुरा, जून 30 -- मथुरा। कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने कान्हा माखन पब्लिक स्कूल सरस्वती कुंड मसानी पर विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया। इसमें 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाओं का लाभ उठाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें डॉ मनीष कुमार जैन, डॉ अंशुल गुप्ता, डॉ प्रशांत नाथ गुप्ता, डॉ रितेन गोयल, डॉ अंकित अग्रवाल, डॉ अजीत सिकरवार, डॉ लक्ष्मी कुनियाल, डॉ तेजस्विनी शर्मा, डॉ अंकुर शर्मा, डॉ शेली गुप्ता, डॉ राघव कुमार एवं डॉ सुरंगना अग्रवाल ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में शिक्षक एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। इस दौरान प्रबंध समिति सदस्य सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, हिमांशु अग्रवा...