लोहरदगा, अप्रैल 27 -- लोहरदगा, संवाददाता।बैंक आफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), लोहरदगा द्वारा ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को बकरी पालन से संबंधित वैज्ञानिक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। ताकि वह इसे एक लाभदायक स्वरोजगार के रूप में अपना सकें। प्रशिक्षण के दौरान पशुओं के चयन, संतुलित आहार, आवास प्रबंधन, टीकाकरण, रोग नियंत्रण और विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विशेषज्ञों द्वारा दी गईं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेश भगत ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को सीखी गई तकनीकों का उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.