कानपुर, अप्रैल 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नगर निगम और स्मार्ट सिटी की मदद से आर्य नगर स्थित टीएसएच में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कॉलरशिप-सब्सिडी योजना के आठवें बैच का चयन ट्रायल दो अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है।टीएसएच में गुरुवार सुबह सात बजे से शुरू होने वाले ट्रायल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहेंगे। समिति में जगदीश यादव, मुकेश कुमार वर्मा, अमित यादव, संजीव पाठक, डॉ. देवेश दुबे और राजीव गर्ग शामिल हैं। आयोजन समिति के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:45 बजे तक टीएसएच पहुंचना अनिवार्य है। सुबह सात बजे से पंजीकरण शुरू होगा। फिर खिलाड़ियों का शारीरिक फिटनेस और एप्टीट्यूड टेस्ट पांच-पांच के समूह में कराया ज...