सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर। माटीकला कौशल विकास योजना अंतर्गत जनपद के माटीकला कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए सुनहरा अवसर है। योजना के तहत 20 चयनित कारीगरों को 15 दिवसीय निःशुल्क शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र बस्ती में होगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 15 मई तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन सिद्धार्थनगर से संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें प्रतिभागियों को रहने-खाने की व्यवस्था के साथ-साथ Rs.250 प्रतिदिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुफ्त विद्युत चाक मशीन को 27 मई तक करें आवेदन यह भी पढ़ें- 25 बिजली चाक और 4 पगमिल मशीनों का मिलेगा...