गंगापार, अप्रैल 6 -- नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में सोमवार को उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में एआरपी गिरजेश सिंह एवं प्रधानाध्यापक निसार अहमद ने बच्चों को रिबन लगाकर पुस्तकें भेंट कीं। शिक्षक संकुल अंशुमान सिंह, दिनेश कुमार, गायत्री देवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...