मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मुजफ्फरनगर एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और उपाध्यक्ष रोहित सिंघल ने किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथियों, वरिष्ठ चिकित्सकों और मरीजों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्व. हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में हर माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के सहयोग से इस विराट कैंप का आयोजन वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कुल 114 रोगियों की आँखों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और निःश...