जौनपुर, फरवरी 9 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित हुई। शिविर में एम्स नई दिल्ली से जुड़े वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव ने करीब 250 नेत्र रोगियों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं वितरित कीं। डॉ.देवेन्द्र ने कहा कि स्वस्थ और संतुलित खानपान ही नेत्र ज्योति को बनाए रखने का सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष की आयु के बाद आंखों की विशेष देखभाल अत्यंत आवश्यक हो जाती है। इस उम्र के बाद मोतियाबिंद जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, जिसके कारण समय पर इलाज न होने से व्यक्ति दृष्टिहीन हो सकता है। ऐसे में समय रहते लेंस प्रत्यारोपण कराना आवश्यक है। शिविर में डॉ. एमपी यादव एवं डॉ. एसपी यादव ने भी रोगियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.