निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
दुमका, जून 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता विद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण नेत्रालय द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्रालय की चिकित्सक डॉ. काजल राय और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम शुमम कुमार, विवेकानंद, अंशुमन उपाध्याय, कोमली मुर्मू, पूर्णिमा मरांडी, निशा कुमारी, मर्शिला हेम्बर्म ने विद्यालय के कुल 483 छात्र-छात्राओं की आंखों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान विद्यार्थियों की देखने की क्षमता, आंखों की सामान्य स्थिति और विभिन्न नेत्र रोगों का परीक्षण किया गया। जांच में 44 छात्र-छात्राओं में दृष्टि दोष यानी कमजोर नजर पाई गई। इन सभी को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- मूकबधिर आवासीय विद्यालय में मेडिकल कैंप एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.